बागपत: शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने सस्ता सामान देने के बहाने दुकानदार से ₹20 हजार ठगे, पीड़ित ने दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Aug 10, 2025 शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने ऑनलाइन फोटो भेजकर सस्ता सामान देने के बहाने दुकानदार राकेश कुमार से 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। रविवार को करीब दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।राकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल में आए मैसेज में कॉस्मेटिक का सामान सस्ता मिलने का झांसा दिया गया।