बागपत: चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट कार्यालय अमीनगर सराय में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित
शनिवार को करीब साढे 11 बजे चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट कार्यालय अमीनगर सराय में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी सुबोध बंसल एडवोकेट ने फीता काट कर किया। कहा कि बेटियां घर की शान होती है। राखी एक पवित्र बंधन का त्यौहार है। कार्यक्रम संयोजक टीना चौधरी ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है।