Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

डिंडौरी: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान डिंडौरी जिले की छात्रा को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Dindori, Dindori | Jun 22, 2026
जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान डिंडौरी जिले की शा स्नातक महाविद्यालय शहपुरा की छात्रा शिवानी साहू को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिंदी विषय स्नातक में सर्वाधिक अंक और हिंदी साहित्य में प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर दो स्वर्ण पदक से सम्मानित किया । जिला जन संपर्क विभाग ने रविवार रात 9:30 जानकारी दी ।

MORE NEWS

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्व-सहायता समूह की दीदियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

डिंडौरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी सातों विकासखंडों में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान ग्राम झांकी माल में अंजली स्व-सहायता समूह की दीदियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महिलाओं को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रमों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” के संकल्प के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योगाभ्यास ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल का संदेश दिया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्व-सहायता समूह की दीदियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास डिंडौरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के सभी सातों विकासखंडों में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों द्वारा उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान ग्राम झांकी माल में अंजली स्व-सहायता समूह की दीदियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई तथा नियमित योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, बेहतर स्वास्थ्य एवं सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रमों में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और “स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” के संकल्प के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक योगाभ्यास ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वस्थ एवं निरोगी समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल का संदेश दिया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से ग्राम पड़रिया कला के कुलजीत सिंह आत्मनिर्भर बने।

योजना से उन्हें प्रतिवर्ष ₹1 से ₹1.5 लाख की आय हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया

#PMMatsyaSampadaYojana #JansamparkMP #AtmanirbharBharat #Dindori #JanKalyan #ViksitBharat

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से ग्राम पड़रिया कला के कुलजीत सिंह आत्मनिर्भर बने। योजना से उन्हें प्रतिवर्ष ₹1 से ₹1.5 लाख की आय हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया #PMMatsyaSampadaYojana #JansamparkMP #AtmanirbharBharat #Dindori #JanKalyan #ViksitBharat

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से ग्राम पड़रिया कला के कुलजीत सिंह आत्मनिर्भर बने।

योजना से उन्हें प्रतिवर्ष ₹1 से ₹1.5 लाख की आय हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया

#PMMatsyaSampadaYojana #JansamparkMP #AtmanirbharBharat #Dindori #JanKalyan ViksitBharat

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से ग्राम पड़रिया कला के कुलजीत सिंह आत्मनिर्भर बने। योजना से उन्हें प्रतिवर्ष ₹1 से ₹1.5 लाख की आय हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया #PMMatsyaSampadaYojana #JansamparkMP #AtmanirbharBharat #Dindori #JanKalyan ViksitBharat

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र में योग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डिंडौरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्या ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, डिंडोरी में योगाभ्यास एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र में उपचाररत मरीजों, कर्मचारियों एवं पियर एजुकेटर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “नशे से दूरी, योग से दोस्ती” स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में एक प्रभावी पहल है। योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को सुदृढ़ बनाता है तथा तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

केंद्र की काउंसलर ने नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि योग एवं ध्यान व्यक्ति के आत्मविश्वास, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा व्यक्ति नशे की ओर आकर्षित करने वाली प्रवृत्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकता है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ध्यान (मेडिटेशन) के लाभों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि ध्यान मन को एकाग्र एवं शांत बनाकर तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक है। योग शरीर में नई ऊर्जा, स्फूर्ति और उत्साह का संचार कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने एवं नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री अजय ठाकुर, श्रीमती सुधा तिवारी, श्रीमती रितु सेन, श्री देवराज कछवाहा, श्रीमती ज्योति चंदेल, स्टाफ नर्सें एवं केंद्र के उपचाररत मरीज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था जनजीवन कल्याण समिति, बिछिया के श्री अरुण चंदेल एवं श्रीमती ज्योति ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से योग को स्वस्थ, संतुलित एवं नशामुक्त जीवन का आधार बताते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
#anjupavanbhadiriya #dindori #JansamparkMP

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र में योग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित डिंडौरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिव्या ज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, डिंडोरी में योगाभ्यास एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र में उपचाररत मरीजों, कर्मचारियों एवं पियर एजुकेटर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि “नशे से दूरी, योग से दोस्ती” स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की दिशा में एक प्रभावी पहल है। योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन को सुदृढ़ बनाता है तथा तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्र की काउंसलर ने नशे की लत और मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि योग एवं ध्यान व्यक्ति के आत्मविश्वास, आत्मनियंत्रण और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। नियमित योगाभ्यास से मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा व्यक्ति नशे की ओर आकर्षित करने वाली प्रवृत्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ध्यान (मेडिटेशन) के लाभों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि ध्यान मन को एकाग्र एवं शांत बनाकर तनाव और अवसाद को कम करने में सहायक है। योग शरीर में नई ऊर्जा, स्फूर्ति और उत्साह का संचार कर स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने, स्वस्थ दिनचर्या अपनाने एवं नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्री अजय ठाकुर, श्रीमती सुधा तिवारी, श्रीमती रितु सेन, श्री देवराज कछवाहा, श्रीमती ज्योति चंदेल, स्टाफ नर्सें एवं केंद्र के उपचाररत मरीज उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था जनजीवन कल्याण समिति, बिछिया के श्री अरुण चंदेल एवं श्रीमती ज्योति ठाकुर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से योग को स्वस्थ, संतुलित एवं नशामुक्त जीवन का आधार बताते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया गया। #anjupavanbhadiriya #dindori #JansamparkMP

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

वन स्टॉप सेंटर सखी डिंडोरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डिंडोरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन स्टॉप सेंटर सखी, डिंडोरी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती सविता धार्वे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं ध्यान स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का आधार बताते हुए सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच के लिए योग की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती रितु खांडे, केस वर्कर श्रीमती स्मिता चौरसिया, सुरक्षा कर्मी श्री बृजमोहन हनुमंत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देता है। योग दिवस के आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP #InternationalYogaDay2026

वन स्टॉप सेंटर सखी डिंडोरी में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस डिंडोरी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन स्टॉप सेंटर सखी, डिंडोरी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री श्याम सिंगौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती सविता धार्वे ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम एवं ध्यान स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य का आधार बताते हुए सभी को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही तनावमुक्त जीवन, मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच के लिए योग की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती रितु खांडे, केस वर्कर श्रीमती स्मिता चौरसिया, सुरक्षा कर्मी श्री बृजमोहन हनुमंत सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ावा देता है। योग दिवस के आयोजन के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। #anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP #InternationalYogaDay2026

Dindori, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026