इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में लगातार बिजली कटौती पर विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने जेई को लगाई सख्त फटकार
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने बिजली विभाग की जेई को फटकार लगाई। विधायक ने नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों ने रविवार को 5 बजे बताया की शिकायत के बावजूद सुधार नहीं होता है।