धार: आईजीपी अनुराग सिंह ने धार में किया वार्षिक निरीक्षण, वाहनों की बदहाल स्थिति पर जताई नाराज़गी
Dhar, Dhar | Oct 28, 2025 आईजीपी अनुराग सिंह ने धार में किया वार्षिक निरीक्षण, वाहनों की बदहाल स्थिति पर जताई नाराजगी।मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस महानिरीक्षक अनुराग सिंह वार्षिक निरीक्षण पर धार पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी मयंक अवस्थी व वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।परेड ग्राउंड में आईजीपी ने पुलिस बल की सलामी ली और बारिश के बावजूद समय पर तैयारियों की सराहना की।