कानपुर: घरेलू विवाद में बेटे पर हमले का आरोप, पिता-चाचा समेत 4 पर रिपोर्ट
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह का विवाद मारपीट तक पहुंच गया। सचिन ने अपने पिता मनोज, चाचा दिनेश और विनोद व उनके पुत्र अनमोल पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है।
घायल सचिन का इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मेडिकल को लेकर भी पीड़ित पक्ष ने सवाल उठाए हैं।
अब मेडिकल रिपोर्ट इस मामले में अहम होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #GovindNagar #CrimeNews UPNews UttarPradesh GroundZeroNews BreakingNews KanpurCrime