रनिया में गूंजा देशभक्ति का जयघोष
कानपुर देहात: रनिया नगर पंचायत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई प्रदेश की महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की।
दोपहर करीब 12 बजे प्रसिद्ध मां कनखिया देवी मंदिर से शुरू हुई यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा रनिया गूंज उठा।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
तिरंगा यात्रा रनिया सदर बाजार पहुंची, जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा, पम्मी सिंह भदौरिया, अंशु तिवारी, शैलेंद्र सिंह राजावत समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे�