देहरादून: जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बनाए गए नामांकन कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया हुई शुरू, भारी पुलिस फोर्स रहा तैनात
लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के लिए बुधवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी टिहरी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सोनिका की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून परिसर में बनाए गए नामांकन कक्ष से 5 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र लिए गए। 27 मार्च 2024 तक यह प्रक्रिया चलेगी।