देहरादून: एसटीएफ ने इनामी अभियुक्त विकास गोयल को देहरादून के अलकनंदा कॉलोनी से किया गिरफ्तार, पिछले 6 वर्षों से चल रहा था फरार
दरअसल एसटीएफ ने धोखाधड़ी के आरोपी विकास गोयल को अलकनंदा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी ने सरकारी सस्ते गल्ले का सवा छह लाख रुपए से अधिक की धनराशि का खाद्यान्न घोटाला किया था। पटेलनगर थाने में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं आरोपी पर ₹10000 का इनाम भी घोषित था।