जखोली: तिलवाड़ा की विदेशी मदिरा दुकान में अनियमितता, तीन दिन में स्पष्टीकरण का आदेश
रुद्रप्रयाग की तिलवाड़ा में विदेशी मदिरा दुकान के बाहर निर्धारित रेट लिस्ट में कुछ ब्रांडों के मूल्य दर्ज न होने पर आबकारी विभाग ने विक्रेता और अनुज्ञापी को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा है। विभाग ने पूरी दुकान का औचक निरीक्षण कर अभिलेख, स्टॉक, सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्र की जांच की।