प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, कम्पनी गार्डेन से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया
प्रतापगढ़ में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सोमवार सुबह 10 बजे परशुराम सेना द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में यह यात्रा शहर के कंपनी गार्डन से शुरू हुई। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्तिमय नजर आया।