चित्तौड़गढ़: प्रधानमंत्री के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में खरदेश्वर महादेव मंदिर पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर स्थित खरदेश्वर महादेव मंदिर पर आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में जिला भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाकर की सफाई। 22 जनवरी को होने वाले मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों को दी शुभकामनाएं।