चित्तौड़गढ़: भीलवाड़ा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महिला के गले से चेन तोड़ने के मामले में दंपति सहित 3 लोग हुए गिरफ्तार
उदयपुर जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में 19 जनवरी को चढ़ने के दौरान महिला यात्री रंजना सोनी के गले से सोने की चेन तोड़ने के मामले में जीआरपी पुलिस ने एक दंपति सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी छोटू लाल के अनुसार स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जीआरपी टीम ने ऋषभदेव उदयपुर निवासी विक्रम कालबेलिया व उसकी पत्नी लक्ष्मी तथा भांजी सपना जोगी को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है।