भगवानपुर: चक्का सहिलोरी में 25 फीट ऊंचे रावण का दहन, उमड़ी भीड़
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के चक्का सहिलोरी गांव में बुधवार की देर शाम करीब आठ बजे विजयादशमी के अवसर पर करीब 25 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।