कर्वी: चित्रकूट में आबकारी विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो लहन नष्ट और 45 लीटर अवैध शराब जब्त
चित्रकूट में सोमवार दोपहर 1:30 बजे आबकारी विभाग ने कर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरा, मंदाकिनी किनारे दबिश दी। सघन तलाशी में 600 किलो लहन बरामद कर नष्ट किया गया और 45 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग दर्ज कर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई जारी है।