पुपरी: एसएसबी जवान ने भारत-नेपाल बॉर्डर के पास 170 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान भारत नेपाल बार्डर के निकट बाइक से शराब ले जा रहे तस्कर रामपुर गांव निवासी विक्की कुमार को 170 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान शुक्रवार को 4 बजे दिन में आगे की कार्रवाई को लेकर जब्त शराब,बाइक व गिरफ्तार तस्कर को सुरसंड थाना को सुपुर्द कर दिया है।