आंवला: आंवला में मंत्री ने गुरुगावां में 10 करोड़ के पशु पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया, समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश
Aonla, Bareilly | Oct 19, 2026 उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे आंवला तहसील के गुरुगावां मुस्तकिल गांव का दौरा किया। उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नए पशु पॉलीक्लीनिक का निरीक्षण किया। मंत्री ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की।