धनघटा थाना क्षेत्र के कोचारी और सोनाडी गांव के लोगों के बीच सोमवार सुबह आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष सिकरीगंज के एक भट्टे पर काम करते थे। विवाद बढ़ने पर खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से चार-चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी मलौली से जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है।