धरहरा: एसपी के जनसंवाद में भूमि विवाद से हत्याकांड तक के गंभीर मुद्दे उठे
धरहरा थाना परिसर में शनिवार के दोपहर लगभग 12 बजे पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। जनसंवाद में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े सामने आए। ग्रामीणों ने वर्षों से लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन की मांग की।