अंचल कार्यालय धरहरा में शनिवार के तड़के लगभग 11 बजे आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया। कुल नौ मामलों की सुनवाई की गई। जिनमें दो मामले पूर्व से लंबित थे जबकि सात नए मामलों को कार्यक्रम के दौरान दर्ज किया गया। जमीन से जुड़े विवाद, दाखिल-खारिज, नामांतरण, प्रमाण-पत्र निर्गमन सहित कई प्रकार के आवेदन लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गए।