विश्वकर्मा समाज की लड़की सृष्टि.आर शर्मा ने नेट क्वालीफाई किया उत्तीर्ण
शाहजहांपुर पब्लिक एशिया ब्यूरो आपको बता दें सृष्टि शर्मा का परिवार मूल रूप से परशुरामपुरी(जलालाबाद) के ग्राम नगरिया बुजुर्ग का रहने वाला है और वर्तमान में शहर के मोहल्ला चमकनी में निवास करता है। सृष्टि शर्मा के परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सृष्टि शर्मा की बड़ी बहन अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद बैंक आफ बड़ौदा में चयनोपरांत अपनी सेवाएं दे रहीं है। इतना ही नहीं सृष्टि शर्मा के एक भाई सत्यम आर शर्मा बाबा साहेब अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ से सांख्यिकी विषय में पीएचडी कर रहा है जबकि दूसरा भाई रुद्रांश आर शर्मा जेईई मेन/एडवांस क्वालीफाई कर एनआईटी टाटानगर जमशेदपुर से कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रहा है।
पिता रामसेवक शर्मा का पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के लिए जाना जाता है। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने सृष्टि शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शीघ्र ही विश्वकर्मा एकीकरण अभियान शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धी हासिल करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा