डोमचांच: डोमचांच के धरगांव में महायज्ञ के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
डोमचांच प्रखंड के धरगांव पंचायत में आयोजित श्री श्री 1008 नवदिवसीय शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन हजारों श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए पहुंचे। श्रद्धालु “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए रविवार को 11 बजे से भक्ति में लीन दिखे।