धनौरा: गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने कराया बच्ची का मेडिकल
गजरौला थाना क्षेत्र की ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव निवासी कमल नाम के युवक ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची को चरी के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने और मौके से भाग निकलने पर आरोपी अपनी मंशा में सफल नहीं हो सका।