आगर: दावल शाह वाले बाबा की दर्गा पर मनाया गया ख्वाजा गरीब नवाज की छठी शरीफ का पर्व, खीर का किया गया वितरण
गुरुवार को ख्वाजा गरीब नवाज सरकार अजमेर के उर्स आरंभ होने के बाद पूरे देश में ख्वाजा साहब की छठी मनाई गई। यहां आगर बस स्टैंड के पास दावल शाह वाले बाबा की दरगाह पर आकर्षक रोशनी की गई और चादर पेशकर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। उसके बाद खीर का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन मौजूद रहे।