बीना: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर कारस देव मंदिर से धूमधाम से पालकी यात्रा निकली, बाल गोपाल पालकी पर सवार
Bina, Sagar | Sep 6, 2026 जन्माष्टमी के पावन पर्व को देखते हुए यादव समाज के द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।वहीं रविवार शाम कारस देव मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा शुरू हुई। पालकी में विराजमान बाल गोपाल के दर्शन के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।ढोल-नगाड़ों की थाप पर, "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" और "जय श्री कृष्ण" के जयकारो से गूंज उठा।