बेगूसराय: कारगिल भवन में विधानसभा चुनाव को लेकर DM की अध्यक्षता में हुई बैठक, कई निर्देश जारी
भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण व पुनरीक्षण पूर्व गतिविधि के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर कारगिल भवन में सोमवार की शाम 04:00 बजे डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 12 सौ मतदाताओं पर बूथ का गठन किया जाना है.