चायल: बड़वापर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
कौशांबी। ग्राम पंचायत डहिया के मजरा बड़वापर में बुधवार को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा का रसपान प्रयाग पीठाधीश्वर श्री धराचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कराया जा रहा है। कथा शुभारंभ से पूर्व डहिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और डीजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ों भक्त रहे!