लॉरेंस बिश्नोई को मन ही मन माना पति, नेता को दी जान से मारने की धमकी; महिला गिरफ्तार! उत्तर प्रदेश के शामली से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर टिप्पणी करने से नाराज एक महिला ने जाट महासभा युवा जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खुद को लॉरेंस की पत्नी बताने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि वह पिछले 8 सालों से मन ही मन लॉरेंस बिश्नोई को अपना पति मानती आ रही है। #ShamliNews #lawrencebishnoi #UPNews #BreakingNews #SocialMediaViral #uppolice
Jhajjar, Jhajjar | Sep 13, 2026