संडीला: अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए प्रशासन सतर्क, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने की अपील
Sandila, Hardoi | Apr 18, 2026 हरदोई जिला प्रशासन अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम जनता से इस कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग की अपील की है।