खलीलाबाद: छोटी पटखौली गांव में वृद्ध महिला कमलावती के परिजनों ने कुछ लोगों पर फर्जी बैनामा कराकर घर में घुसने का लगाया आरोप
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के छोटी पटखौली निवासी वृद्ध महिला कमलावती पत्नी स्व०जवाहर के परिजनों ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे आरोप लगाया कि वृद्ध महिला कमलावती को कुछ लोगों द्वारा बेघर करके घर से बाहर निकाल दिया गया है। वृद्ध महिला के परिजनों ने कुछ लोगों पर लगाया आरोप। मामले को लेकर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया वापस लौट गई।