ब्रेकिंग न्यूज़ / हरिद्वार,रुड़की
कलियर में बाइक की टक्कर से शुरू हुआ विवाद, देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट में बदला मामला।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित पक्ष ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का लगाया आरोप।
तहरीर के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से धूम सिंह सड़क पर गिरकर घायल हुए, विरोध करने पर बढ़ा विवाद।
आरोप है कि कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
मारपीट में धूम सिंह, अमित, उनकी पत्नी भावना, बहन कोमल और चाचा राजकुमार घायल बताए गए।
पीड़ित पक्ष ने मारपीट के दौरान सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली गिरने का भी लगाया आरोप।
आरोपितों से जान-माल का खतरा बताते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाल कमल मोहन भंडारी के मुताबिक, जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Hardwar, Haridwar | Oct 3, 2026