गोवर्धन: अंबेडकर पार्क की जमीन को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, हस्तक्षेप पर आंदोलन की दी चेतावनी
मामला गोवर्धन तहसील के सौंख की ग्राम पंचायत के गांव आशा नगला का है यहां अंबेडकर पार्क की भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। पार्क की जमीन पर प्रशासनिक हस्तक्षेप से नाराज जाटव समाज के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बाबा साहेब के नाम पर आरक्षित इस जमीन में कोई भी छेड़छाड़ की गई तो आंदोलन होगा