सिरसागंज: नगला खंगर थाना पुलिस टीम ने नगला धनपाल अंडरपास से दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार
नगला खंगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को नगला धनपाल अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान जावेद पुत्र जाहिद और आशिफ उर्फ मुन्ना पुत्र सगीर निवासी सराय शेख को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।