बड़ौत: खाद्य विभाग ने बड़ौत, पिछोकरा व खिंदौड़ा में आइसक्रीम फैक्ट्री से नमूने जांच के लिए भेजे, 100 लीटर केसर बादाम मिल्क नष्ट
Baraut, Bagpat | May 20, 2025 आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर बागपत में खाद्य एवं पेय पदार्थो में मिलावट के विरुद्ध अभियान चल रहा है, जिसमें बड़ौत नगरपालिका स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री पर छापा मारा गया। निरीक्षण के दौरान केसर बादाम मिल्क एवं केसर कुल्फी का निर्माण कार्य होते हुए पाया। जिसमे केसर के स्थान पर रंग का प्रयोग होते मिला।