जसवंतनगर: जसवंत नगर के कंपोजिट समेत अन्य स्कूल का एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
एसडीएम ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे और उनकी शैक्षिक स्थिति परखी। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पुराने शौचालयों में गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए, जबकि नवनिर्मित शौचालय सही पाए। दिव्यांग बच्चों के शौचालय भी जांचे।