हाथरस: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला, पुलिस से नोंकझोंक की और राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड समाजवादी पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व मे पैदल मार्च निकालते हुए सैकड़ो कार्यकर्ता अलीगढ़ रोड गढ़ी तमन्ना स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचे जहां सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियो से नोंकझोंक हो गई।