मोहनिया में 5000 दीप जलाकर PM मोदी का जन्मदिन मनाया गया, सेवा संकल्प का लिया संकल्प
कैमूर / मोहनिया सेवा संकल्प अभियान के तहत मोहनिया के दुर्गा पड़ाव में 5000 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। आयोजकों ने बताया कि ये 5000 दीप सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया गया।
Mohania, Kaimur | Sep 17, 2026