कैमूर में सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू, राजेंद्र सरोवर पर जले आशीर्वाद के दीये*
कैमूर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जिले में सेवा संकल्प और स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। अगले एक महीने तक जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलेगा।
अभियान की शुरुआत 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से हुई। मुख्य कार्यक्रम भभुआ के राजेंद्र सरोवर पर आयोजित हुआ, जहां पूरा परिसर राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और बिहार गीत से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मंत्री जमा खान, भभुआ विधायक भरत बिंद, डीएम कुमार अनुराग और SP शिखर चौधरी ने पांच सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।
डीएम ने बताया कि पर्यटक स्थलों, तालाबों और सरोवरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमूर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अभियान के तहत स्कूलों में पेंटिंग, इनोवेशन चैलेंज और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।
Mohania, Kaimur | Sep 17, 2026