हरदोई: शहर पुलिस ने मंदिरों से घण्टा चुराने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया,17 घण्टे व चोरी का अन्य समान बरामद
Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2024 शहर पुलिस ने मंदिरों से घण्टा चुराने वाले 6 अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया है। पुलिस ने इनके पास से 17 घण्टे व चोरी का अन्य समान बरामद किया है।28 जुलाई को धीरज मिश्रा निवासी ग्राम तत्यौरा द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरों द्वारा सांडी चुंगी के निकट स्थित शिव मंदिर से घंटा व नगदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में कोतवाली शहर पर केस पंजीकृत किया गया था।