अनूपपुर: नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले का पदभार संभाला
अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री झा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2012 बैच के अधिकारी हैं।नवागत कलेक्टर झा इसके पूर्व अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन के पद पर पदस्थ थे। इसके पूर्व उन्होंने कलेक्टर डिंडोरी, उपसचिव श्रम विभाग तथा लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग कई विभाग में सेवाएँ दे चुके हैं ।