नवाबगंज: जैदपुर में स्वच्छ भारत मिशन/राज्य वित्त आयोग योजना के तहत बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में लटक रहा ताला, सभासद ने की शिकायत
नगर पंचायत जैदपुर की महत्वपूर्ण जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्वच्छ भारत मिशन/ राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 के तहत बना सार्वजनिक शौचालय सिर्फ सोपीस बन के रह गया है। सभासद ताहिर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत करते हुए शुक्रवार करीब 12:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक शौचालय की इस स्थिति को लेकर सीएम पोर्टल पर शिकायत की गई है।