बीकानेर: कोटगेट-सांखला रेलवे फाटक की समस्या के समाधान को लेकर बढ़ी कवायद, विधायक पहुंचे कोटगेट
बीकानेर शहर की वर्षों पुरानी और प्रमुख समस्याओं में शामिल कोटगेट व सांखला रेलवे फाटक के समाधान को लेकर अब प्रयास तेज होते दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कोटगेट रेलवे फाटक का दौरा कर रेलवे अधिकारियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से चर्चा की तथा जमीनी हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान फाटक पर लगने वाले लंबे जाम, व्यापारिक ग