मड़ियाहू: कालूपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कालूपुर गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लगे पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। मृतका की पहचान शबनम (33) पत्नी अल्ताफ हुसैन के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर मामले की जाँच कर रही है.