स्लीमनाबाद: सलीमनाबाद के जुजावल गांव में तार टूटने से खेतों में लगी भीषण आग, ग्रामीणों ने टला बड़ा हादसा
कटनी जिले के सलीमनाबाद तहसील अंतर्गत जुझावल गांव में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया स्थानीय ग्रामीणों ने आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि कल शनिवार की रात करीब 12 बजे अचानक 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर गया, जिससे नरवाई (फसल अवशेष) में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैलने लगी।