बाबई: माखननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मंगलवार को माखननगर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां आरोपी ने 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को खेत में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।