प्रतापगढ़, जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रोकडिया हनुमान मंदिर परिसर, झांसडी में रविवार को 10वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र से आए मरीजों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिविर में कुल 1831 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।