कुडू: सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से चटकपुर में 100 KV का ट्रांसफार्मर लगा, सांसद प्रतिनिधि व मुखिया ने किया उद्घाटन
Kuru, Lohardaga | Jul 24, 2025 लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से कुडू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर गांव में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने हेतु 100 केवी क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। गुरुवार शाम लगभग 3:00 बजे इसका विधिवत उद्घाटन कुडू प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि लाल बिकास नाथ साहदेव, जिमा पंचायत की मुखिया द्रोपती देवी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव टाना भगत ने संयुक्त रूप से किया।