चान्दन: मनियां गांव में गिट्टी रखने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Chanan, Banka | Apr 9, 2026 मनियां गांव में गुरुवार को दीवाल से सटाकर गिट्टी रखने के विवाद में दो पक्ष के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्ष के तीन जख्मी हो गया। जख्मी तीनों का इलाज गुरुवार दोपहर करीब एक बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा जमदाहा ओपी में एक दूसरे के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराया गया है।