बहराइच: गडरियनपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,पुलिस जाच में जुटी
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गडरियनपुरवा सोमईगौड़ी गांव निवासी बुजुर्ग महिला रामावती उम्र 65 का शव संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह का कहना है कि महिला के परिजनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।