Seoni Breaking News: सिवनी में किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कोतवाली थाना परिसर में मचा हंगामा
महाराष्ट्र से आए किन्नरों और सिवनी के किन्नरों में हुआ विवाद
बरघाट और पलारी के किन्नरों पर दखलंदाजी को लेकर विवाद की बात
मारपीट में सिवनी के कई किन्नरों के घायल होने की सूचना
कई राज्यों की गद्दीदार किन्नर भी पहुंची थी सिवनी
सिवनी। शहर के कोतवाली थाना परिसर में रविवार को किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से आए किन्नरों और सिवनी के किन्नरों के बीच बरघाट एवं पलारी क्षेत्र में सिवनी के किन्नरों की दखलंदाजी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
घटना के दौरान थाना परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। मारपीट में सिवनी के कई किन्नरों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि विवाद को लेकर कई राज्यों से गद्दीदार किन्नर भी सिवनी पहुंचे थे।
घटना के बाद मौके तैनात पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल विवाद के वास्तविक कारण और मारपीट में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। Seoni Nagpur Kinner Vivaad Video. | Seoni Kinner Video
.
.
#सिवनी #भाजपा #lovejihad #समाचार #kinner VHP Hindu seoni ghansore aadegaon lakhnadon seoninews khabarsatta bhindpolice lakhnadon_wale😂 barghat barghatnews seonisamachar Barghat HindiNews seoniboys seonigram seoniupdates seoninewstoday keolari barghatwale @seoni_123 @seoni__wale @seoni_01 @seoni @mp22wale @mp22_seoni_wale seoni_stalk @official_barghat
Seoni, Seoni | Sep 9, 2026